बिहार: समस्तीपुर जंक्शन पर 1st AC कोच से 75 लीटर शराब बरामद, मॉडल नेहा झा और साथी गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जंक्शन पर रेल पुलिस (RPF, GRP और CIB) ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली से आ रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। ट्रेन के फर्स्ट एसी (1st AC) कोच से लगभग 75 लीटर महंगी शराब बरामद की गई। इस मामले में मॉडल नेहा कुमारी उर्फ नेहा झा और उसके साथी ईशान कुमार (निवासी करनाल, हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया है।

तालाबंद कूपे में पुलिस से बहस

पुलिस और सीआईबी को गुप्त सूचना मिली थी कि 1st AC के H-1 कूपे में शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। जैसे ही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन पहुंची, पुलिस टीम ने छापेमारी की। कूपे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, तो युवती ने तलाशी का कड़ा विरोध किया और पुलिसकर्मियों के साथ बहस की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई।

सूटकेस से निकली 75 लीटर ब्रांडेड शराब

कूपे में रखे दो बड़े सूटकेस और ब्रीफकेस की तलाशी लेने पर लगभग 75 लीटर महंगी और ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया और माल जब्त कर लिया।

VIP नेटवर्क और सिंडिकेट का खुलासा

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि यह शराब दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों में डॉक्टरों और अन्य वीआईपी लोगों को सप्लाई की जानी थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नेहा झा (निवासी सिंघिया घाट, समस्तीपुर) के परिवार का पूर्व में भी शराब तस्करी से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब दिल्ली के सप्लायर और बिहार के मुख्य सिंडिकेट का पता लगा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *