स्कूल में शिक्षा देने के बजाय ‘शुद्धिकरण’! बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आई शर्मनाक तस्वीर, आरोपी शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज।

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित मुरौल के राजकीयकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी हेडमास्टर ज्ञान प्रकाश के कमरे और कुर्सी का गंगाजल एवं मंत्रोच्चार के साथ ‘शुद्धिकरण’ किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया

कि पूर्व में वहां पदस्थ शिक्षक अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंध रखते थे, जिसके कारण तबादले के बाद यह प्रक्रिया की गई। प्रशासनिक कार्रवाई: मामला 4 सितंबर को शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया। विभाग द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश से स्पष्टीकरण मांगा गया था।

निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *